फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विभर न प्रदेशों के कलाकारों ने रंगयात्रा निकाल अनेकता में एकता का संदेश दिया

विभर न प्रदेशों के कलाकारों ने रंगयात्रा निकाल अनेकता में एकता का संदेश दिया

Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
विभर न प्रदेशों के कलाकारों ने रंगयात्रा निकाल अनेकता में एकता का संदेश दिया
धामपुर(बिजनौर)। नाट्यदीप फाउंडेशन की ओर से आयोजित रंगोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने नगर में रंगयात्रा निकाली। रंगयात्रा में कलाकार अपने प्रदेशों की आकर्षक वेशभूषा में कला का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। रंगयात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत हुआ। इससे पहले शुक्रवार की रात विभिन्न नाटकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रंगकर्मी शुभम मंडप पर एकत्र हुए। रंगयात्रा का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डा. आदित्य अग्रवाल, अमिताभ कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रंगयात्रा नगर के सभी परंपरागत मार्गो से होती हुई शुभम मंडप में आकर संपन्न हुई। रंगयात्रा के संपन्न होने के बाद मंडप में रंगचर्चा हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पहली प्रस्तुति तामनकर अकादमी जयपुर की ओर से रक्तबीज नाटक की हुई। इस नाटक के माध्यम से नारी शोषण को बड़ी सजीवता से मंचित किया गया। नाटक के लेखक गिरीश करनाड, निर्देशक हेमचंद रहे। मानसी अभिनय गुरुकुल की ओर से नाटक बाप रे बाप की प्रस्तुति दी गई। केपी सक्सेना के लेखन व योगेश पंवार के निर्देशन में मंचित नाटक में संदेश दिया गया कि परिवार की छोटी भूलों को किस प्रकार से नजरअंदाज किया जाता है जो आगे चलकर समाज के लिए नासूर बन जाता है। प्रयास थ्री डी प्रशिक्षण समिति मध्यप्रदेश के कलाकारों ने नाटक रश्मि रथी की प्रस्तुति दी। इस नाटक के माध्यम से गुरु शिष्य परंपरा और उनका अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। राजस्थान के कलाकार मोहित चंदावत ने नाटक पीड़ा द्रोपदी की, छत्तीसगढ़ के कलाकार आकाश गिरी गोस्वामी ने नाटक किसान का दुख और प्रदीप शाहू ने समाज की वास्तविक स्थिति पर एकल प्रस्तुति दी। संचालन राजेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगयात्रा में इन प्रदेशों के शामिल हुए कलाकार
धामपुर। रंगयात्रा में अदाकार ग्रुप सहारनपुर (उ.प्र.), नक्श फाउंडेशन, फरुखाबाद (उ.प्र.), मानसी अभिनय गुरुकुल, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, धमतरी (छत्तीसगढ़), तमहंकर थियेटर अकादमी, जयपुर (राजस्थान), अनवरत थियेटर ग्रुप इंदौर (मध्य प्रदेश), प्रयास 3- डी थियेटर ग्रुप इंदौर (मध्य प्रदेश), ताबीर थियेटर ग्रुप दिल्ली, ड्रामेटिक थियेटर ग्रुप दिल्ली, ,एकलव्य नाट्य समिति, देहरादून (उत्तराखंड), भाव आर्ट्स दिल्ली आदि प्रदेशों की संस्थाएं शामिल रही। जिसमें कलाकार राजवीर माथुर, आर्यकांत, आकाश शर्मा अनूप कुमार, रजत वर्मा, कुलवीर सिंह, रमाकांत वर्मा, मुनीराम, तेजेन्द्र मौर्य, रीना शर्मा, सोनाली, राखी, प्राची चौहान, उदयराज सिंह, हिमांशु विश्वास, सोमेंद्र पाण्डेय, निशांक भटनागर, गंभीर सिंह, अमित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed