{"_id":"59ce9b5e4f1c1b6f548b511e","slug":"161506712414-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पाइजनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पाइजनिंग
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। गांव नंगली जाजू में पकौड़ी खाने से एक परिवार के सात लोग बीमार हो गए। शुक्रवार को सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य लाभ होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बृहस्पतिवार की शाम ग्राम नंगली जाजू निवासी इदरीश अहमद के परिवार ने गांव के ही एक किराना की दुकान से बेसन और तेल लाकर पकौड़ी बनाई थी। इदरीश के मुताबिक पकौड़ी खाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों का जी मिचलाने लगा और चक्कर आने लगे। इसके बाद सभी बेहोश हो गए। रात भर उनके घर के दरवाजे भी खुले रहे। सुबह को पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों की हालत खराब देखी तो उन्हें सीएचसी नूरपुर पहुंचाया। अस्पताल में सायरा, नौशाद, शकीला, शाहीन, साफियां, अलफिशां को भर्ती कर लिया गया। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर दोपहर को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. कुणाल कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए सभी लोग फूड प्वायजनिंग का शिकार हुए थे। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।