फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधिकारियों की चापालूसी करने वाले स्वार्थी पदाधिकारियों की भाकियू में जगह नहीं: दिगंबर सिंह

अधिकारियों की चापालूसी करने वाले स्वार्थी पदाधिकारियों की भाकियू में जगह नहीं: दिगंबर सिंह

Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की चापालूसी करने वाले स्वार्थी पदाधिकारियों की भाकियू में जगह नहीं: दिगंबर सिंह
स्वार्थी पदाधिकारियों की संगठन में जगह नहीं
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा के अधिकारियों की चापलूसी करने वाले यूनियन के किसी भी पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पदाधिकारियों को चिह्नित कर संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बुधवार को वार्ता में बताया कि उनके संज्ञान में आया कि मंगलवार को धामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांव के आधा दर्जन किसानों की बैल-बुग्गी में पकड़ लिया था। इन किसानों का केवल इतना कुसूर था यह अपने निजी कार्य के लिए अपने खेतों से बुग्गी में मिट्टी भरकर ले जा रहे थे। किसानों ने क्षेत्र के कई पदाधिकारियों को अवगत कराया। परंतु पदाधिकारियों ने किसानों की मदद कराने के स्थान पर पुलिस से उनका किसी तरह से फैसला कराया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। जब प्रदेश के सीएम ने किसानों के निजी कार्य के लिए मिट्टी की छूट कर रखी है तो पुलिस की किसानों को खनन के नाम पर परेशान करने की हिम्मत कैसे हो रही है। पदाधिकारियों से ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों को चिह्नित कर सूची तैयार करने का सुझाव दिया। जिससे ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए प्रदेश के सीएम को सूची सौंप कर अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed