{"_id":"599b2c4a4f1c1ba80e8b47db","slug":"161503341642-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन की समस्या बढ़ी, वातावरण हो रहा दूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन की समस्या बढ़ी, वातावरण हो रहा दूषित
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली(बिजनौर)। गांव में पानी की निकासी अवरुद्ध होने और रजवाहे का पानी तालाब में भरने के बाद आबादी क्षेत्र में भरने लगा है। जलभराव के कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
गांव कांठपुर के ग्रामीण बीते करीब एक सप्ताह से परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी परेशानी का कारण बना है घरों के सामने मुख्य मार्ग पर भरा तालाब का गंदा पानी। ग्रामीणों राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश, बिहारी, कुलवीर, राजपाल के घरों के सामने भरा पानी सड़ने से जहां परिवारों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं उनके लिए घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। मंदिर के आसपास भी पानी भरने से ग्रामीण मंदिर नहीं जा पा रहे। स्कूली बच्चों के लिए स्कूल में अवकाश जैसे हालात हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के गंदे पानी की निकासी जिस नाले से होती है, वह किसानों ने मिट्टी डालकर पाट दिया है। गंदा पानी तालाब में ही जमा हो रहा था। उधर, गांव से होकर गुजर रहे दहीरपुर-कांठपुर माइनर से नहर का पानी तालाब में भरने से तालाब ओवरफ्लो हो गया। अब तालाब का पानी मार्गों और घरों के सामने खड़ा है। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह ने नाला खुलवाने के प्रयास की बात कही।