{"_id":"599b297d4f1c1b79098b4875","slug":"161503340925-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बिजनौर। जमीयत उलमा ए हिंद ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ईद उल अजहा मुस्लिमों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ईद उल अजहा पर कुर्बानी देने की परंपरा है। कहा कि मौजूदा दौर में कुछ शरारती तत्वों की वजह से अल्पसंख्यकों में खौफ व दहशत का माहौल बनता जा रहा है। मुसलमान भी इस दुविधा में हैं कि वे ईद उल अजहा पर अपनी धार्मिक परंपरा अदा कर भी पाएंगे या नहीं। ज्ञापन में शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मौलाना मोहम्मद उबैदुर्रहमान, शमीम अहमद कासमी, काजी माजिद अली, खुर्शीद अनवर कासमी, इरशाद अहमद, शाह आलम, मोहम्मद दानिश कासमी आदि मौजूद रहे।