फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंध का बताया गैर कानूनी

रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंध का बताया गैर कानूनी

Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंध का बताया गैर कानूनी
रालोद ने प्रतिबंध का बताया गैर कानूनी
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी के बिजनौर आने पर रोक लगाने को गैर कानूनी और मानव अधिकारों का हनन बताया है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपकर इस गैर कानूनी निर्देश को निरस्त करने की मांग की है।

रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल का ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि बिजनौर में 11 अगस्त को मलकपुर देहरी निवासी किसान जसवंत सिंह राठी की हत्या पुलिस हिरासत में हुई थी। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शुक्रवार को किसान की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए बिजनौर आना चाहते थे, लेकिन मेरठ पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और बिजनौर नहीं आने दिया। इसके बाद डीएम बिजनौर ने जयंत चौधरी के बिजनौर आने पर 31 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया है जो गैर कानूनी व मानव अधिकारों का हनन है। रालोद कार्यकर्ताओं ने इस गैर कानूनी निर्देश को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अशोक चौधरी, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, यादराम सिंह चंदेल, पूनम चौधरी पीतम सिंह, ब्रजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed