फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16 thousand children got admission in the new academic session

नए शैक्षिक सत्र में 16 हजार बच्चों के हुए प्रवेश

Mon, 18 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
16 thousand children got admission in the new academic session
नए शैक्षिक सत्र में 16 हजार बच्चों के हुए प्रवेश
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चल रहा है। अभी तक जनपद में 16 हजार छात्र-छात्राओं के नए नामांकन हो गए हैं। चालू शैक्षिक सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत विभाग की ओर से जनपद को 46741 बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य में पांच का लक्ष्य विभाग की ओर से जोड़ा गया। अब जिले का 51,841 का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान के तहत रोजाना गतिविधियां हो रही है। शासन व विभाग स्तर से निगरानी हो रही हैै। धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में सात हजार बच्चों का नामांकन का लक्ष्य है, जिसके अनुसार अभी तक कुल 1800 बच्चों का नामांकन हो पाया है। साथ ही जनपद में 16 हजार बच्चों का नामांकन हो गया है। इसमें कक्षा एक में प्रवेश ज्यादा दिया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि नामांकन में बिजनौर जिला उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। स्कूल चलो अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed