फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बालक पर हमला कर रहे हिंसक कुते को पीट पीटकर मार डाला

बालक पर हमला कर रहे हिंसक कुते को पीट पीटकर मार डाला

Sun, 30 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बालक पर हमला कर रहे हिंसक कुते को पीट पीटकर मार डाला
बालक पर हमला कर रहे कुत्ते को मार डाला
विज्ञापन

गजरौलाशिव। गांव मुकीमपुर धर्मसी में हिंसक कुत्ते ने एक और बालक को निवाला बनाने की कोशिश की। बालक के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला। कुछ देर बाद गांव पहुंचे एसडीएम बृजेश कुमार से गांव वालों ने सभी हिंसक कुत्ते पकड़वाने की मांग की। एसडीएम ने गांव वालों के साथ गन्ने के खेतों में हिंसक कुत्तों की तलाश की पर कोई कुत्ता नहीं मिला।

शनिवार को भूरे का 11 साल का बेटा शिवा घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच उस पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। शिवा के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुत्ते को घेरकर पीट पीटकर मार डाला। कुत्ते ने शिवा का दायां पैर बुरी तरह नोच दिया था। कुछ देर बार एसडीएम बृजेश कुमार गांव पहुंचे तो गांव वालों ने उनसे हिंसक कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम ने गांव वालों के साथ पंचायत घर में बैठक की। उन्होंने पोल्ट्री फार्म वालों से फार्म बंद करने को कहा। साथ ही गांव वालों से मवेशियों के शव खुले में न डालने को कहा। इसके बाद एसडीएम व गांव वालों ने हिंसक कुत्तों की तलाश में गन्ने के खेतों की खाक छानी। काफी देर तक अभियान चलाने के बाद भी कोई कुत्ता हाथ नहीं आया। एसडीएम ने गांव वालों से अकेले खेत पर न जाने को कहा। उन्होंने कहा कि गांव वाले झुंड बनाकर ही खेतों पर जाएं। इस दौरान मुख्य पशुधन चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान इंद्रवीर सिंह व मुकेश राजपूत, अंकित, मोनू, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed