फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बान नदी की खुदाई में एक दिन का होगा महाश्रमदान

बान नदी की खुदाई में एक दिन का होगा महाश्रमदान

Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बान नदी की खुदाई में एक दिन का होगा महाश्रमदान
बान नदी की खुदाई में एक दिन का होगा महाश्रमदान
विज्ञापन

बिजनौर। बान नदी की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे मिले हैं। लोगों ने इसमें फसल बो रखी हैं। प्रशासन ने बान नदी की खुदाई के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक दिन का महाश्रमदान करने का निर्णय लिया है। डीएम के साथ सभी अधिकारी फावड़ा चलाएंगे। इसमें सामाजिक संगठनों और जनसाधारण का सहयोग लिया जाएगा। प्रशासन महाश्रमदान का ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुटा है।

जिला ग्राम्य विकास संस्थान के परियोजना निदेशक तथा जिला विकास अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बान नदी का जीर्णोद्धार शासन की प्राथमिकता में है। जिले में बान नदी पांच ब्लाक की 57 ग्रामपंचायतों से 103 किलोमीटर लंबाई में बहती है। लोगों ने नदी की जमीन पर अवैध कब्जे करके फसल बो ली है। फसल को उजाड़कर जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम जमीन चिह्नित करने में लगी हैं। नदी के दोनों ओर लाल झंडी लगाई जा रही हैं। डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर जुलाई के पहले सप्ताह में एक दिन का महाश्रमदान होगा। पांचों ब्लॉक के लिए अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है। ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारी अलग अलग प्वाइंट पर श्रमदान करेंगे। बान नदी के दोनों ओर बीस हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। पौधे सात सात मीटर की दूरी पर लगेंगे। सिंचाई विभाग धामपुर क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के अनुसार बान नदी का ड्रोन सर्वे अंतिम चरण में है। नजीबाबाद से नहटौर तक पानी का बहाव गति, बान नदी की चौड़ाई व गहराई का आंकलन पूरा होने को है। पानी रोकने के लिए चैक डैम बनाने के प्वाइंट तय कर लिए गए हैं। पीडी के मुताबिक महाश्रमदान में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed