{"_id":"5d165bf18ebc3e3c655a1fb5","slug":"156174639719-dhampur-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मतदान 6 जुलाई को होना है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी ने दी।
ब्लॉक अफजलगढ़ में ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया 21 जून से शुरू की गई थी। आरओ सुनील डबराल ने बताया कि ग्राम पंचायत जटपुरा व जयनगर में ग्राम प्रधानों के निधन के कारण अनारक्षित पदों पर तथा रसूलपुर आबाद में वार्ड संख्या 11 पर सदस्य पद के लिए सामान्य सीट व कुआखेड़ा में वार्ड 2, 3 तथा 5 में अनुसूचित जाति महिला के लिए उपचुनाव होना है। उन्होंने बताया कि जयनगर से प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जांच के बाद अनिल कुमार को अनाज ओसाता किसान, नरेंद्र कुमार को इमली, मनोज कुमार को कन्नी, योगेंद्र कुमार को कार तथा शमशाद हुसैन को किताब चुनाव चिह्न, जबकि जटपुरा से तीन उम्मीदवार नरेश कुमार को अनाज ओसाता किसान, बृजेश को इमली तथा विकास कुमार को कन्नी का चिह्न आवंटित किए गए हैं। रसूलपुर आबाद से ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक मात्र उम्मीदवार अब्दुल ने पर्चा भरा है, जिन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। कुआखेड़ा से अनुसूचित जाति महिला सदस्य पद पर किसी ने कोई पर्चा दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि मतदान 6 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 8 जुलाई को होगी। इसी दिन अन्य विजयी उमीदवारों के साथ रसूलाबाद से सदस्य पद के लिए निर्विरोध इकलौते प्रत्याशी को भी प्रमाण दिया जाएगा। इस अवसर सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।