फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी पर नहीं मिले डा. पवन

पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी पर नहीं मिले डा. पवन

Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी पर नहीं मिले डा. पवन
बिजनौर। कार्यवाहक सीएमओ डा. एसके निगम ने रविवार की रात पोस्टमार्टम ड्यूटी से नदारद मिले शेरकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पवन कुमार जायसी को कड़ी फटकार लगाते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके निगम के अनुसार 23 जून को शेरकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पवन कुमार जायसी की पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी थी। नियमानुसार एक चिकित्सक की पोस्टमार्टम ड्यूटी 24 घंटे की होती है। इसके बावजूद डा. पवन दिन की ड्यूटी के बाद गायब हो गए। रात में पोस्टमार्टम हाउस पर करीब दो साल की बच्ची शव आया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देशानुसार बच्ची का पोस्टमार्टम रात में ही किया जाना था। बार बार फोन करने के बाद डा. पवन ने फोन रिसीव नहीं किया। इस कारण पोस्टमार्टम कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। सीएमओ ने बताया कि डा. पवन ने ऐसा कर गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की है। इस मामले में डा. पवन को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अकसर रात में ड्यूटी पर नहीं मिलते चिकित्सक
बिजनौर। सीएमओ के अनुसार आमतौर पर चिकित्सक दिन में ही ड्यूटी करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस से नदारद रहते हैं जबकि नियमानुसार पोस्टमार्टम ड्यूटी 24 घंटे की होती है। सीएमओ ने जिले के सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि रात के समय पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिलता या फिर उसके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता अथवा मोबाइल स्विच ऑफ आता है तो संबंधित चिकित्सक का वेतन रोकते हुए उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed