फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू भानू ने किया तहसील में प्रदर्शन

भाकियू भानू ने किया तहसील में प्रदर्शन

Fri, 21 Jun 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
भाकियू भानू ने किया तहसील में प्रदर्शन
भाकियू भानू ने किया तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानू ने तहसील में धरना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने बिजली संकट, किसानों की फसलों का उचित दाम न मिलने तथा पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने पर रोष व्यक्त किया।

भारतीय किसान यूनियन भानू की ओर से 20 जून से चलाए जा रहे 10 दिवसीय आंदोलन के दौरान नजीबाबाद में किसानों ने तहसील परिसर में धरना दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, विजयपाल, जसवंत सिंह, रामकुमार, धनवीर, अजय पहलवान व बाला देवी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसानों की ओर से तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किसान आयोग का गठन करने, कर्ज माफ करने, 60 साल से अधिक के किसानों को पेंशन देने, दुर्घटना में मरने वाले किसानों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, गन्ने का बकाया मूल्य 10 के भीतर भुगतान कराने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में रामकुमार, प्रीतम, असगर, भूपेंद्र, अमर सिंह, बाला देवी, आदित्य, लोकेंद्र सिंह, संतराम, सरफराज, असगर, बाबूराम व कोमल सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed