फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मानसिक तनाव को कम करने का योग कारगर उपाय

मानसिक तनाव को कम करने का योग कारगर उपाय

Fri, 21 Jun 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मानसिक तनाव को कम करने का योग कारगर उपाय
नजीबाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समाज सेवी संस्थाओं और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया। सडीएम उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि मानसिक तनाव को कम करने का योग सबसे उपयोगी साधन है। योगाभ्यास से शारीरिक व मानसिक स्थिति सुदृढ़ और स्वस्थ होती है।
विज्ञापन

सखी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष डॉ.राखी आनंद अग्रवाल के निर्देशन में मालन नदी पुल पर खुले वातावरण में योग शिविर आयोजित हुआ। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, डॉ. संदीप अग्रवाल की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक अरुण राजपूत ने लोगों को योगाभ्यास कराया। सात वर्षीय अमायरा आनंद ने विभिन्न योगासन से सभी को आश्चर्य में डाल दिया। डॉ.राखी आनंद अग्रवाल ने लोगों से नियमित योगाभ्यास करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा रोपित करने की सलाह दी। गायत्री शक्तिपीठ पर व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में योग प्रशिक्षक कमल शर्मा ने वीपी दीक्षित, सुंदर लाल, अशोक शर्मा, यशपाल, डॉ.गोपाल को योगाभ्यास कराया। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर डीडीजी राजेश कुमार की उपस्थिति में आचार्य सोमदत्त शर्मा ने कर्मचारियों को योग कराया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुभाष कुमार, ओमप्रकाश गोयल, द्रवित गुप्ता, मलखान सिंह, विपिन महेंद्रा, अंशुल मेहरा अनेक कार्यकर्ताओं ने टीला मंदिर रामलीला मैदान पर योगाभ्यास किया। शिक्षा एवं स्वच्छता मिशन स्टेट साहनपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष मेराज अहमद, मनोज कुमार, संदीप कर्णवाल, राजकुमार की उपस्थिति में योगाचार्य सचिन कुमार ने लोगों को योगाभ्यास कराया। उप्र कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षार्थियों ने जिला कोआर्डिनेटर मोहित विश्नोई के निर्देशन में, किसान सहकारी चीनी मिल के महाप्रबंधक दानवीर सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. एसएस ढाका, लेखाकार आरएस मौर्य के निर्देशन में मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया योग
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने कॉलेज के एमडी डॉ. केसी मठपाल व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रत्ना गर्ग के निर्देशन में योगाभ्यास किया। साहू जैन महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी के निर्देशन में योग प्रशिक्षक डॉ.गुरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी के निर्देशन में भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षक सुभाष चंद अग्रवाल व बलवीर सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के एमडी अशोक राजपूत, प्रबंधक दीपक राजपूत, डॉ. अंजना राजपूत व प्रधानाचार्या अलका शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योग किया। लाला मग्धूशरण सरस्वती शिशु एवं विद्यामंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा, वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक रमाकांत वालिया, कमलकांत वालिया, प्रधानाचार्य एसपी तिवारी, सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय कौशिक, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रज भूषण भारद्वाज, सुभाष चंद, पूरन सिंह भंडारी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन कुमार व प्रधानाचार्या उर्मिला कुमारी के निर्देशन में योग शिक्षक श्यामजीत, प्राइवेट आईटीआई कॉलेज हर्सवाड़ा के मैनेजर नदीम अहमद के निर्देशन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास कराया। एकल विद्यालय के छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में रैली का समापन हुआ। योग प्रशिक्षित छात्राओं ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed