फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आसाम के कई परिवारों ने जिले में डाल रखा है डेरा

आसाम के कई परिवारों ने जिले में डाल रखा है डेरा

Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
आसाम के कई परिवारों ने जिले में डाल रखा है डेरा
बांग्लादेशी होने के शक में दो परिवारों से पूछताछ
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में असम के कई परिवार झुग्गी झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। अधिसूचना इकाई ने असम के निवासियों से बांग्लादेशी होने के शक में पूछताछ की। स्थानीय खुफिया विभाग के मुताबिक ये परिवार जिले में पन्नी बीनने का काम करते हैं। स्योहारा में भी असम के दो परिवार रहते मिले हैं। परिजनों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।
जिले में कई वर्षों से असम के लोग डेरा जमाए हुए हैं। कई बार इन लोगों पर उंगली उठी। समय- समय पर इनकी जांच पड़ताल हुई है। बिजनौर में गंज मार्ग पर झंडापुर के पास करीब 200 परिवार झुग्गी झोपड़ी डाल कर रह रहे हैं। नजीबाबाद व धामपुर में 20-20 परिवार झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं। एक साल से दो परिवारों ने स्योहारा में भी डेरा डाल लिया है। ये सभी परिवार पन्नी बीनने का काम करते हैं। सुबह को झोपड़ी से निकल कर शाम को वापस आते हैं। बांग्लादेशी होने के शक में इन परिवारों की कई बार जांच कराई गई। पर ये सब असम के निकले। इन सबके पास अपनी आईडी असम की है। जिसकी कई बार तहकीकात कराई जा चुकी है। कई परिवारों की रिपोर्ट असम से आ गई है। बाकी की आने वाली है। जांच के दौरान ऐसा कोई संदिग्ध नहीं पाया जो बांग्लादेश का हो। स्योहारा में अभिसूचना इकाई व पुलिस ने दोनों परिवार के तीन महिला व एक पुरुष को थाने बुला कर उनसे पूछताछ की। उनकी आईडी ले ली। इनकी आईडी भी जांच के लिए असम भेज दी गई है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह बांग्लादेश के नहीं असम के रहने वाले हैं। लोग उनके बारे में गलत सूचना दे देते हैं। पूछताछ करने के बाद स्योहारा के दोनों परिवारों के सदस्यों को छोड़ दिया गया है। जिला अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव के मुताबिक जिले में झुग्गी झोपड़ी डाल कर असम के लोग रह रहे हैं। उनके पास आईडी भी हैं। असम भेज कर उनकी जांच कराई जा रही है। स्योहारा में भी दोनों परिवार असम के ही रहते मिले हैं।
विज्ञापन

फर्जी सूचना पर मचा हड़कंप
स्योहारा। फर्जी सूचना पर एलआईयू और पुलिस में हड़कंप मच गया। बांग्लादेशी होने का आरोप प्रथम द्रष्टा गलत पाया गया।
स्योहारा में पन्नी बीन कर गुजारा कर रहे असम के कुछ नागरिक पालनपुर रोड पर झुग्गी झोपड़ी बना कर एक लंबे अरसे से रह रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें बांग्लादेशी बताकर एलआईयू को गुमराह करते हुए झूठी जानकारी दी है, जिस पर बृहस्पतिवार को एलआईयू धामपुर प्रभारी अमर पुनिया, थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में उनके पास असम प्रांत की आईडी आधार कार्ड आदि पाए गए। इनके पास से कुछ बांग्लादेश के नोट भी मिले। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इन झुग्गी झोपड़ी वालों की आईडी की कॉपी ले ई गई है। एलआईयू द्वारा इनके असम के पते की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इनके पास मिले कुछ बांग्ला देश के नोट के कारण ये अपराधी नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed