फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हादसे में बाइक सवार की सवार मौत, एक घायल , रिपोर्ट कायम

हादसे में बाइक सवार की सवार मौत, एक घायल , रिपोर्ट कायम

Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
हादसे में  बाइक सवार की सवार मौत, एक घायल , रिपोर्ट कायम
हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन के पास मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात कार चालक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मृतक का शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उत्तराखंड जसपुर के गांव मंडवाखेड़ा निवासी मृतक तुगंल सिंह के पुत्र संजय ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता तुंगल सिंह मुरादाबाद ठाकुरद्वारा के गांव ताराबाद नारायनपुर निवासी अपने भतीजे सुमित के साथ बाइक से किसी काम से धामपुर गए थे। जब वह वहां से देर सायं अपनी रिश्तेदारी में गांव आसफाबाद चमन आ रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक राजीव चौहान ने तुगंल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुमित को गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। उधर, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed