{"_id":"5c743d2fbdec227d9070d119","slug":"151551121711-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान के आश्वासन का समय समाप्त, बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान के आश्वासन का समय समाप्त, बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटे किसान
चांदपुर। वेव ग्रुप की चीनी मिल अधिकारियों व प्रशासन का किसानों को बकाया गन्ना भुगतान 25 फरवरी तक कराने का आश्वासन की अवधि समाप्त हो गई। इससे किसानों में भारी आक्रोश बना हुआ है। किसान आरपार की लड़ाई की तैयारी में जुट गए है। भाकियू का तहसील पर धरना 55वें दिन भी जारी रहा।
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का तहसील पर दो जनवरी से धरना चल रहा है। धरने के दौरान किसानों की महापंचायत भी हुई। इसमें प्रशासन व चीनी मिल अधिकारियों का आश्वासन मिलता रहा। सोमवार को चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता व महीपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि हमारा परिवार किसान परिवार, 14वें दिन गन्ना भुगतान व शहीदों का सम्मान के लिए भाकियू किसी भी हद तक कुछ भी कर सकती है। वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिल अधिकारियों व प्रशासन का 25 फरवरी तक बकाया गन्ना भुगतान का आश्वासन झूठा साबित हुआ है। इससे जिले के किसानों में भारी आक्रोश पनप रहा है। जिले की कानून व्यवस्था भी बिगड़ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी वेव ग्रुप व प्रशासन की होगी। वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसानों का पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो जाता किसानों का तहसील पर धरना जारी रहेगा। भाकियू आंदोलन को तेज रणनीति बना रहा है। धरने पर समरपाल सिंह, दलेल सिंह, लुधियान सिंह, खुशपाल सिंह, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, शीशपाल सिंह, रोहिताश सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय सिंह, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक राणा आदि मौजूद रहे।
कालू टिकैत बैठे भूख हड़ताल पर
चांदपुर। बकाया गन्ना भुगतान व जन समस्याओं को लेकर अराजनैतिक संगठन राष्ट्रीय जनहित सुधार समिति के संरक्षक रवेंद्र त्यागी उर्फ कालू टिकैत व गांव मीरापुर निवासी स्वरूप सिंह ने तहसील पर भूूख हड़ताल शुरू कर दी है। कालू टिकैत ने गन्ने का पूर्ण भुगतान तुरंत करने, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, हाईकोर्ट की ब्रांच बिजनौर खोलने, क्षतिग्रस्त स्याऊ चांदपुर बजरिया रोड तुरंत बनवाने, चौराहों के पास से शराब की भट्ठियां बंद करने, पूर्ण कर्जा माफ करने, गुजरात हरियाणा की तरह बिजली फ्री करने आदि समस्याओं को लेकर 25 फरवरी की शाम चार बजे से तहसील पर भूख हड़ताल करने की घोषणा की थी। कालू टिकैत ने सोमवार शाम से मीरापुर निवासी रामस्वरुप सिंह के साथ तहसील पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कालू टिकैत ने बताया कि भूख हड़ताल 24 घंटे के लिए शुरू की गई है। जरूरत पड़ने पर इसे आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा।