{"_id":"5be1fa1cbdec22698f4cc038","slug":"151541536284-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अस्पताल स्टाफ कहेगा मे आई हेल्प यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अस्पताल स्टाफ कहेगा मे आई हेल्प यू
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिला अस्पताल पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब जानकारी करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल पर मरीजों के लिए उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी देने के लिए यहां हेल्प डेस्क खुल गई है। जो कि मरीजों को बताएगी कि उन्हें इलाज के लिए कहां व किस डॉक्टर के पास जाना है।
जिला अस्पताल की ओपीडी के पास बनी इस हेल्प डेस्क पर अस्पताल में उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी मरीजों को दी जाएगी।
मसलन किस बीमारी के लिए कौन से डॉक्टर का दिखाना है या प्रसव सेवाएं कहां हैं। इसके अलावा कुत्ते काटने की वैक्सीन कहां मिलेगी या परिवार कल्याण के साधन कैसे उपलब्ध होंगे। मरीज कहां भर्ती किए गए हैं आदि सभी जानकारियां हेल्प डेस्क के माध्यम से मरीजों को दी जाएंगी। हेल्प डेस्क या रोगी सहायता केंद्र के प्रभारी रिफाकत फरीदी ने बताया कि जिला अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की शिकायत या कमी को लेकर भी हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन से बात मरीजों की समस्याओं का समाधान करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।