{"_id":"5b82f3d542c79246435d7629","slug":"151535308757-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगी हजयात्रियों की मुल्क वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होगी हजयात्रियों की मुल्क वापसी
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हज के पाक सफर पर गए हजयात्रियों की आज से मुल्क वापसी शुरू हो जाएगी। इबादत की सरजमीं पर चालीस दिन गुजारने के बाद आजमीन हजयात्रा से हाजी बनकर लौटेंगे। 11 सितंबर को वापसी की आखिरी उड़ान भरी जाएगी। वहीं परिजन अपनों की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बार हजयात्रा की शुरुआत चौदह जुलाई से हुई। देश के बीस शहरों से हजयात्री पाक सफर के लिए फ्लाइट से रवाना हुए। अब हज के अरकान पूरे हो चुके हैं। सोमवार से हजयात्रियों की वापसी शुरू हो जाएगी। ये सिलसिला 11 सितंबर तक चलेगा। हज के पाक सफर से हाजी बनकर लौटने वाले हजयात्रियों के इश्तकबाल के लिए परिजनों ने गाड़ी बुक करा ली है। मुरादाबाद के हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि 27 अगस्त से हजयात्रियों की वापसी शुरू हो जाएगी। 11 सितंबर को वापसी की आखिरी उड़ान भरी जाएगी।