{"_id":"5b3fb1834f1c1bc3248b4d7b","slug":"151530900867-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जनसंख्या दिवस के मौके पर 11 जुलाई से स्वास्थ्य विभाग जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाने जा रहा है। इसी के तहत 11 से 25 जुलाई तक जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सीएमओ कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में रूपरेखा बनाई गई।
सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी गई। जानकारी देते हुए परिवार कल्याण विभाग की मंडल परियोजना प्रबंधक हुमैरा बिन सलमा ने बताया कि जनसंख्या दिवस पर 11 से 25 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत एक सार्थक कल की शुरुआत, परिवार नियोजन के साथ की थीम पर जिला स्तर पर रैली निकालकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा जिलेभर की सभी सीएचसी पर नसबंदी से संबंधित जानकारी देने के साथ ही लोगों को परिवार नियोजन की सामग्री वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को जिला अस्पताल पर पुरुष नसबंदी कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए नसबंदी कराने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। मंडल परियोजना प्रबंधक ने बताया कि अन्य कार्यक्रमों में परिवार नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किए जाने की भी योजना है।