{"_id":"5ae0cc374f1c1b390a8b6998","slug":"151524681783-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना पाना आम आदमी का मौलिक अधिकार है: उस्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना पाना आम आदमी का मौलिक अधिकार है: उस्मान
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कलक्ट्रेट में 25 वादों की सुनवाई की। इस दौरान सूचना न देने पर विभिन्न जनपदों के नौ अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। खंड विकास अधिकारी स्योहारा को भी सूचना नहीं देना महंगा पड़ा।
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने बुधवार को कलक्ट्रेट में वादों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को सूचनाएं समय पर देने के निर्देश दिए हैं। जिन अधिकारियों ने सूचना समय पर नहीं दी गई उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। सुनवाई के दौरान जिले सहित आसपास के जिलों के नौ अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें सहारनपुर जनपद के देवबंद तहसील के तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर, खंड विकास अधिकारी स्योहारा, उप जिला अधिकारी नकुड़, खंड शिक्षा अधिकारी पवासा संभल, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा, तहसीलदार चंदौसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा, कार्यालय जिलाधिकारी संभल पर जुर्माना लगाया गया। वादों की सुनवाई के दौरान एसपी ग्रामीण सहारनपुर विद्या सागर मिश्रा, एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर राम भवन चौरसिया कलक्ट्रेट में मौजूद रहे।
सूचना पाना आम आदमी का मौलिक अधिकार: उस्मान
नींदडू़। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि हमारे देश में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना की जानकारी प्राप्त करना आम आदमी का मौलिक अधिकार है। मंगलवार की रात मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जावेद अख्तर के बाजीदपुर (नींदडू़) स्थित आवास पर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान का नागरिकों ने स्वागत किया गया। हाफिज उस्मान ने कहा कि जो विभाग जन सूचना देने में आनाकानी करें, उनकी शिकायत राज्य सूचना आयुक्त से कर उन्हें दंडित कराने में भी चूक नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह, अथर हुसैन, प्रमोद कुमार, विश्वपाल सिंह, घासीराम, मुदस्सर अली, अरशद अली, मोहम्मद आफाक, जावेद सईद, इकतेदार अहमद, सुरेंद्र कुमार तथा एनपीआरसी इस्तेहसन आदि मौजूद रहे।