{"_id":"5a8c69584f1c1b9f268bb380","slug":"151519151448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल शॉप में आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाईल शॉप में आग लगने से लाखों रूपए का नुकसान
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर।
मोबाइल फोन के शोरूम में आग लगने से बीस हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। हादसे में दुकान का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
मोहल्ला झील कॉलोनी निवासी अशोक चंद्रा ने चामुंडा मंदिर के पास मोबाइल फोन की दुकान खोल रखी है। सुबह पांच बजे दुकान के सामने से गुजर रहे रिक्शा चालकों ने दुकान से निकल रही लपटों को देखा। उसके बाद आग लगने का पता चला। दुकान स्वामी के मौके पर पहुंचने पर आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक आग में तीन लाख की कीमत के 200 मोबाइल, एक लाख के रिचार्ज कूपन, 40 हजार का लैपटॉप, 30 हजार का मोबाइल फोन से संबंधित अन्य सामान, सिम एक्टिवेट करने की मशीनें, एक प्रिंटर, 20 हजार की नगदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग से दुकान की दीवारें और लिंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिग्रेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। अशोक चंद्रा ने बताया कि आग से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।