{"_id":"5a5500344f1c1b4e198b5c65","slug":"151515520052-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने कामकाज ठप कर उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने कामकाज ठप कर उठाई मांग
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ नजीबाबाद तहसील के लेखपालों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपालों ने प्रशासन से गठित किए गए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स को सक्रिय कर लेखपालों को राहत पहुंचाने की मांग की। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
लेेखपाल संघ के शाखा अध्यक्ष नेतराम सिंह एवं मंत्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने मंगलवार को कामकाज ठप रखकर तहसील परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एंटी भूमाफिया कार्यक्रम के अंतर्गत अवैध कब्जों के चिह्नित में आए दिन लेखपालों के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। विभिन्न जनपदों में लेखपालों की हत्याएं तक हो चुकी हैं। घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए लेखपाल संघ ने गठित किए गए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स को सक्रिय करने, बैंक व कृषि विभाग द्वारा सही सूचनाएं लेखपालों को देने के कड़े निर्देश देने, कार्य की अधिकता व तनाव में किए जाने वाले कार्य में चूक होने पर कार्रवाई से निजात दिलाने की मांग की। लेेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लेेखपालों की हत्या की घटना की जांच कराकर कार्रवाई करने, मृतक आश्रितों को 20-20 लाख रुपये आर्थिक मदद देने, अवैध खनन मामले में एफआइआर लेखपालों से न कराकर ग्राम प्रधान अथवा प्रशासनिक अधिकारी से करने, एसडीएम की जांच के आधार पर लेेेखपालों को शस्त्र लाइसेंस जारी करने सहित विभिन्न मांगें की गईं। प्रदर्शनकारियों में दीपक त्यागी, दीपक कुमार, पवन दिवाकर, राजू सिंह, सुखराम सिंह, अक्षय त्यागी, सुरेशचंद पाल, गौरव भारद्वाज आदि लेखपाल शामिल रहे।