{"_id":"5a5500254f1c1b0b788b76f7","slug":"151515520037-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण बैठक
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । एसडीएम ने सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक ली। एसडीएम ने टीकाकरण नहीं कराने वाले परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया।
एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने पीएचसी नजीबाबाद पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की जानकारी की। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीआर नायर के निर्देशन में क्षेत्र में शुरू किए गए टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को एसडीएम ने लक्ष्य की शत प्रतिशत की प्राप्ति के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। पीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. गौरव, डॉ. राय साहब की उपस्थिति में एसडीएम ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण में सहयोग न करने वाले परिवारों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देकर टीकाकरण कराने को कहा। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मोहल्ला पठानपुरा जाकर टीकाकरण नहीं कराने वाले परिवारों को समझाकर टीकाकरण कराया। एसडीएम ने क्षेत्रवासियों को बताया कि सरकार विभिन्न बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण करा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमसी तिलकराज चांदना, शहाना परवीन, दिनेश कुमार, मो. सालिम, केके शर्मा, मुमताज, रानी देवी, राजेंद्र कुमार सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।