फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
विज्ञापन

चांदपुर/नगीना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ चांदपुर ने अलीगढ़, आगरा, चंदौली आदि में लेखपालों की हत्या की घोर निंदा की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में घटनाओं की शीघ्र जांच कराने, हत्यारों को सजा दिलाने, मृतक लेखपालों के परिवारों को लेखपाल के समस्त देयकों का भुगतान एवं पारिवारिक पेंशन व मृतक आश्रित की नियुक्ति तत्कालीन करने, मृतक परिवार को 20-20 लाख रुपये की मदद दिए जाने, प्रदेश की समस्त तहसीलों में राजस्व पुलिस चौकी स्थापित करने, अवैध खनन के मामले में एफआईआर खनन निरीक्षक द्वारा एवं अवैध कब्जे के सम्बंध में ग्राम प्रधान/ शिकायतकर्ता नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी की ओर से कराए जाने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में दिग्विजय सिंह अध्यक्ष, मुकेश कुमार, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, गजेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, अशोक कुमार ढाका, खचेडू सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक कुमार, गिरधारी सिंह आदि शामिल रहे।

उधर, नगीना में भी लेखपालों ने एसडीएम इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा इस दौरान गजेंद्र सिंह, राजीव भटनागर, कुंभकरण सिंह, रमेशचंद, वीरेंद्र सिंह, सुभाषचंद, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed