{"_id":"5a5118dc4f1c1b10788b6e02","slug":"151515264220-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह कमेटी की बैठक में किया गया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह कमेटी की बैठक में किया गया विचार-विमर्श
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह कमेटी की बैठक में किया गया विचार-विमर्श
फोटो - 06एनजेडबी03आर
नजीबाबाद । दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरी में चार दिवसीय सालाना मजलिसें दस मई से शुरू होंगी। दरगाह कमेटी ने मजलिस की तैयारियां शुरू कर दीं।
शनिवार को दरगाह परिसर में जोगीरम्पुरी दरगाह कमेटी की बैठक आयोजित हुई। सचिव विसाल मैहदी ने कहा कि दरगाह पर आयोजित होने वाली चार दिनी सालाना मजलिसें न केवल भारत में बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में पहचान रखती है। इसमें देेश-विदेश से जायरीन शिरकत करते हैं। उन्होंने दस से 13 मई तक मजलिस आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की निधि से 150 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया गया है। पर्यटन मंत्रालय की ओर से सोलर लाइटें, नए हैंडपंप लगाए गए हैं। दरगाह कमेटी सचिव ने जल्द ही दरगाह परिसर में रोजों और कमरों की सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू होने की जानकारी दी। रियाज जैदी की अध्यक्षता और कलीम असगर के संचालन में हुई बैठक में मिसाल मैहदी, मुजम्मिल हुसैन, कासिम अब्बास, रजा हैदर, साबिर हुसैन आसिफ हुसैन, मौजिज अब्बास, इसरार जैदी शामिल रहे।