फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतगणना प्रशिक्षण में रहे 20 कर्मचारी गैरहाजिर

मतगणना प्रशिक्षण में रहे 20 कर्मचारी गैरहाजिर

Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मतगणना प्रशिक्षण में रहे 20 कर्मचारी गैरहाजिर
मतगणना प्रशिक्षण में 20 कर्मचारी गैरहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। निकाय चुनाव की मतगणना में लगे कर्मचारियों को विवेक कॉलेज में मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 20 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर कर्मचारियों को प्रशिक्षण का एक मौका और दिया गया है। उस दिन गैरहाजिर रहने पर विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस में एफआईआर होगी। डीएम ने मतगणना कर्मचारियों से निर्भीक होकर निष्पक्ष मतगणना कराने का आह्वान किया है।

निकाय चुनाव की 12 नगरपालिकाओं, छह नगर पंचायतों की मतगणना एक दिसंबर को तहसीलवार होगी। मतगणना में 1950 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें 390 सुपरवाइजर, 1560 गणक हैं। दोनों को विवेक कॉलेज में दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार 20 कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं। ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों को एक और मौका दिया गया है। उन्हें 28 नवंबर को विकास भवन के सभागार में सुबह 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा। उस दिन गैरहाजिर रहने पर चुनाव आयोग के नियमानुसार कार्रवाई होगी। डीएम जगतराज ने कर्मचारियों से कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा रहेगी। कर्मचारी बिना किसी दबाव के मतगणना करें। अधिकारी मतगणना केंद्रों पर लगातार रहकर निगरानी रखेंगे। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने मतगणना में लगे कर्मचारियों का विवरण बताया। कर्मचारी समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचे। डीडीओ संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed