{"_id":"59f61fb74f1c1bf2538b97ed","slug":"151509302199-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासमियां इंटर कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासमियां इंटर कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
83 लोगों ने लिए नामांकन पत्र
नजीबाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए कासमियां इंटर कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन दो नगरपालिका और दो नगर पंचायत के लिए 83 नामांकन पत्र लिए गए। इनमें साहनपुर और जलालाबाद अध्यक्ष पद के एक-एक पर्चे शामिल हैं।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी के निर्देशन में कासमियां इंटर कॉलेज में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रविवार को नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के लिए कोई भी नामांकन नहीं लिया गया। 25 वार्ड सदस्य पद के लिए 50 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगरपालिका किरतपुर के लिए पहले दिन केवल सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे। साहनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मेहराज ने नामांकन लिया जबकि सदस्य पद के लिए एक मात्र पर्चा बिका।
जलालाबाद नगर पंचायत से रेशमा पत्नी शहजर ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन खरीदा। जलालाबाद से सदस्य पद के लिए पहले दिन नौ नामांकन पत्र खरीदे गए। 6 नवंबर 2017 तक प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र खरीदे जा सकेंगे। 7 नवंबर 2017 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 नवंबर को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 नवंबर को प्रात: 11 बजे से कार्य समाप्त होने तक चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 22 नवंबर को मतदान होगा। एक दिसंबर 2017 को नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।