{"_id":"59a5bb254f1c1b53738b45dd","slug":"151504033573-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया हाकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्म दिन
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर ध्यानचंद का 112वां जन्मदिवस मनाया
बिजनौर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के 112वें जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। वर्धमान कॉलेज में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्रीड़ा भारती ने दद्दा ध्यान चंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
वर्धमान कॉलेज में में रस्सा खींच, हाकी आदि प्रतियोगिता कराई गईं। पुरुष हॉकी टीम के लिए छात्र अनस कुमार गजेंद्र सिंह, खो-खो टीम के कंचन चौधरी, सलोनी, कबड्डी टीम के उज्ज्वल कुमार, जय कुमार, विशेषांक, प्रिंस कुमार, कुश्ती में मोहम्मद असद, शूटिंग में कुमारी आकांक्षा, मोनिका, महिला खो-खो में हिमानी शर्मा, आरजू, शिवानी, एथलेटिक्स में अर्जित खुराना, अक्षय राठी, सिद्धार्थ राजोरा, बास्केटबॉल में ललिता, हॉकी के लिए नजमी, शिल्पी, शिल्पी चौधरी, करिश्मा, किरण, मोनिका, ज्योति, रूपा आदि को कॉलेज के प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। खेल विभाग के संयोजक डॉ. एस के सोन ने छात्रों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. राजीव कुमार विश्रोई, मोहम्मद साबिर आदि ने सहयोग किया।
उधर, क्रीड़ा भारती ने मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। क्रीड़ा भारती के रितेश भटनागर ने बताया कि अभियान पूरे जिले में शुरू किया गया है। छात्र छात्राओं, अभिभावकों के हस्ताक्षर करा कर प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने ध्यान चंद को भारत रत्न देने की मांग की। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन फॉर गर्ल्स में आयोजित कार्यक्रम में मेजर ध्यान चंद के खेलों के योगदान पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा 400 से अधिक इंटरनेशनल गोल करने की सराहना की गई। प्राचार्या डॉ. उषा त्यागी ने छात्र छात्राओं को खेल दिवस की बधाई दी। पुष्पेंद्र मलिक, जितेंद्र चौधरी, राजीव शर्मा, हरिओम पाल, विकास राठी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
बाल विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल में खेल दिवस पर अंग्रेजी, श्रुति लेख प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्या प्रीति गुप्ता ने बताया कि अलीबा, रिहान, शिवांशी कौशिक, खुशबू ने अच्छा प्रदर्शन किया। केयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिनगर चैंपियन बना। 100 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में अंशुल प्रथम रही। लंबी कूद में आकाश प्रथम रहे। बैडमिंटन, जूडो, स्कैटिंग आदि प्रतियोगिता कराई गईं। प्रबंधक जयदीप मलिक ने पुरस्कार वितरित किए।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडावर में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में बहनों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरबीडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मंजू ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. विदुषी भारद्वाज ने कविता खेलो बेटी के माध्यम से महिलाओं को खेलों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. सुरेश सिंह, प्राचार्या डॉ. विदुषी भारद्वाज ने मेजर ध्यान चंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।