{"_id":"5991ed334f1c1b0a2b8b4620","slug":"151502735667-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के लोगों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के लोगों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । बूढ़ा बाबा मेला स्थल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनातनी बढ़ती जा रही है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मेला दोयज बूढ़ा बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह, सचिव नरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उनका आरोप था कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पहुंचे लोगों ने प्रशासन की ओर से लगाए गए पिलरों को तार काटकर उखाड़ फेंका। मना करने पर उनके द्वारा अभद्रता की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। समिति प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बूढ़ा बाबा मेला स्थल की जमीन पर कब्जा न होने देने की गुहार की। प्रतिनिधिमंडल में कल्लू सिंह, विपिन ठाकुर, राहुल देव, कपिल ठाकुर, तेजपाल सिंह, दुष्यंत, लोकेंद्र आदि शामिल रहे।