{"_id":"5974f2674f1c1ba56c8b469a","slug":"151500836455-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बाध का जलस्तर 323 मीटर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बाध का जलस्तर 323 मीटर पहुंचा
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा बाध का जलस्तर 323 मीटर पहुंचा
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध का जलस्तर 323 मीटर पहुंच गया है। बांध के ईई रामबाबू के अनुसार पर्वतों पर हो रही बारिश के कारण बांध के जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है।
बांध का क्लोजर होने के कारण बांध का जलस्तर 297 मीटर तक लाया गया था। 15 जून के बाद से अब तक बांध के जलाशय में लगभग 26 मीटर पानी भर लिया गया है। उधर, बांध की टी टू सुरंग की मरम्मत की जांच का काम भी चल रहा है। जिसके लिए सुरंग से पानी की निकासी भी की जा रही है। ईई रामबाबू के अनुसार वर्तमान में क्लोजर का काम करने वाली ऐजेंसी कालागढ़ में ही मौजूद है। जिसकी वजह से टी टू सुरंग की टेस्टिंग का काम भी चल रहा है। जिसके लिए बांध से 175 क्यूसेक पानी टी टू सुरंग से चलाया जा रहा है। पानी की निकासी नदी में हो रही है। जिसका उपयोग नहरों में किया जा रहा है।