{"_id":"5f2af3c98ebc3e3d044034c9","slug":"15-more-corona-infected-including-teenager-bijnor-news-mrt494816129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में किशोरी सहित 15 और निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में किशोरी सहित 15 और निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव मेघपुर व तुरतपुर के हॉटस्पॉट क्षेत्र मे बल्लियां लगाकर सीमा की गई सील।
- फोटो : BIJNOR
किशोरी सहित 15 और कोरोना संक्रमित
बिजनौर। एक किशोरी सहित जिले के 15 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दो केस ट्रू नॉट, दो लैब और एक की पुष्टि रेपिड एंटीजन किट से जांच करने पर हुई। अब तक जनपद में कुल 789 कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। इनमें से 641 लोगों ने कोरोना को हराया है और नौ लोगों की मौत हुई है। वर्तमान सक्रिय उपचाराधीन मामले 139 हो गए हैं।
बुधवार को एक किशोरी सहित जनपद में 15 और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार मोहल्ला खत्रियान काजीपाड़ा निवासी 29 वर्षीय युवक, हल्दौर इलाके के गांव कुम्हारपुरा का रहने वाला 28 साल का युवक, धामपुर क्षेत्र के गांव जोठिमा बसेड़ा खादर मुकारबपुरी निवासी 14 वर्षीय किशोरी, यहीं का रहने वाला 45 साल का व्यक्ति, नजीबाबाद क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी 26 साल के युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक की जांच ट्रू नॉट से, दो की रेपिड एंटीजन किट से और शेष दो की लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके अलावा बुधवार रात नौ और लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
सीएमओ ने बताया कि रेपिड एंटीजन किट से जिले में कुल 917 लोगों की जांच की गई, जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव आए। अन्य सभी 915 लोग नेगेटिव आए। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी से छह, टीएमयू मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल से तीन और अपने घरों पर ही उपचार कराने वाले आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।