फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सुभासपा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

सुभासपा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुभासपा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। जिसमें रिपोर्ट को लागू कराने की वकालत की गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता टाउन हाल पार्क में एकत्रित हुए। अति पिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट को लागू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर पार्टी की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। पत्र में कहा गया है कि अति पिछड़ा न्याय कमेटी की रिपोर्ट तत्काल लागू हो। पार्टी लंबे समय से रिपोर्ट लागू कराने की मांग कर रही है। इस मौके पर करतार सिंह कश्यप, कमलकांत, अनीस अहमद, रियासत, राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुमित , भीम, मेहर सिंह, बाबू सिंह, कलवा, भुरा, भूपेंद्र कुमार, लवकुश, उदल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed