{"_id":"5c12979142c7925cc115f0ca","slug":"141544722321-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान महादान रैली में गूंजे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान महादान रैली में गूंजे नारे
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान महादान रैली में गूंजे नारे
नजीबाबाद । संत निरंकारी मंडल ने जागरूकता रैली निकाल समाज से 16 दिसंबर 2018 को आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागी बनने की अपील की।
संत निरंकारी मंडल के ब्रांच मुखी मोहन खुराना, संचालक मुकेश सहगल, सह संचालक निशा रानी, डीके कश्यप, रोहित सहगल के निर्देशन में जलालाबाद मार्ग स्थित संत निरंकारी सत्संग मंडल भवन से रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रक्तदान महादान, रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए.. सरीखे नारों के साथ संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने रक्तदान जागरूकता रैली निकाली। रैली स्टेशन रोड, कृष्णा टाकीज चौराहा, जगन्नाथ चौक, चौक बाजार, तहसील मार्ग होती हुई निरंकारी सत्संग मंडल भवन पर आकर समाप्त हुई। रैली में नम्रता सहगल, डौली शर्मा, प्रवेश, राम भरोसे, देवेंद्र कुमार, संजीव विश्नोई, बबली सहित अनेक निरंकारी सदस्यों ने भाग लिया। रक्तदान जागरूकता रैली के समापन पर संचालक मुकेश सहगल ने कहा कि दान से प्राप्त खून से असंख्य लोगों की जान बचती हैं। रक्तदान सबसे बड़ी इंसानी सेवा है।
रक्तदान शिविर 16 दिसंबर को
नजीबाबाद। संत निरंकारी मंडल के ब्रांच प्रमुख मोहन खुराना के अनुसार निरंकारी मंडल सत्संग भवन जलालाबाद पर 16 दिसंबर 2018 को सुबह नौ बजे से दो बजे तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।