फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में जैविक संगोष्ठी आयोजित

गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में जैविक संगोष्ठी आयोजित

Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में जैविक संगोष्ठी आयोजित
गन्ना सट्टा प्रदर्शन में 750 किसानों ने जमा कराई फर्द
विज्ञापन

नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति के गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले में 750 किसानों ने अपनी फर्द जमा कराई। समिति की ओर से जैविक उर्वरक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ल, गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव के निर्देशन में गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले के दूसरे दिन 2500 किसानों ने गन्ना सट्टा आंकड़ों का अवलोकन किया। 75 नए सदस्य बनाए गए। 350 किसानों ने गन्ना सट्टा में संशोधन कराया तथा 750 किसानों ने फर्द जमा की गई। मेले के दूसरे दिन चेयरमैन देवेंद्र सिंह, गन्ना समिति के चेयरमैन ब्रजराज सिंह की उपस्थिति में कृभको की ओर से जैव उर्वरक संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में कृभको के प्रतिनिधि अनिल कुमार, गजेंद्र कुमार ने किसानों को जैव उर्वरकों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने गन्ने की फसल से बेहतर लाभ लेने के लिए रासायनिक उर्वरकों से बचने की सलाह दी। संगोष्ठी में किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ एसएस ढाका, गन्ना अधिकारी अजय यादव, द्वारिकेश शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक रतन सिंह, बरकातपुर चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक विकास पुंडीर सहित अनेक किसान रहे। गन्ना विकास समिति के सचिव विजय कुमार ने बताया कि गन्ना सट्टा मेला प्रदर्शन अब एक अक्तूबर 2018 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed