फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अस्पतालों में क्षमता से डेढ़ गुना मरीज भर्ती .

अस्पतालों में क्षमता से डेढ़ गुना मरीज भर्ती .

Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में क्षमता से डेढ़ गुना मरीज भर्ती .
अमरोहा। जिले में बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक बुखार की दहशत के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों से वार्ड भरे पड़े हैं। मरीजों की बढ़ती हुई संख्या की वजह से वार्डों में क्षमता से डेढ़ गुना मरीज भर्ती हैं। हालातों को काबू करने में डॉक्टर व स्टाफ के हाथ पैर फूलने लगे हैं। अस्पतालों की ओपीडी पर बुखार के मरीजों की तादाद 60 फीसदी से उपर है। बुखार के मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्डों में बेड कम पड़ने से लोगों को दवाई देकर घरों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते बुखार ने लोगों पर जमकर कहर बरपाया था। इस दौरान अस्पतालों की ओपीडी पर बुखार के मरीजों की तादाद आधी थी। इस हफ्ते बुखार के मरीजों की तादाद बढ़कर 60 फीसदी से भी ज्यादा हो गई है। ऐसे में बुखार के मरीजों की बढ़ी हुई संख्या को देखकर अस्पताल प्रशासन अतिरिक्त व्यवस्था करने में नाकाम है। सीमित संसाधनों के सहारे ही एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। भर्ती की सुविधा न होने से ज्यादातर मरीजों को दवाई देकर घर को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते दी गईं 60 हजार पीसीएम की गोलियां
अमरोहा। बुखार के प्रकोप को थामने के लिए हालांकि सेहत महकमा अपनी पूरी क्षमता के साथ डटा हुआ है। इसके बावजूद हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बुखार के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां सामान्य ओपीडी पर एक हफ्ते में जिला अस्पताल पर दस हजार और सीएचसी पर छह हजार पैरासिटामोल की टैबलेट की खपत होती थी। वहीं यह बढ़कर पिछले हफ्ते 60 हजार हो गई। इसमें 40 हजार टैबलेट जिला अस्पताल पर और 20 हजार टैबलेट सीएचसी पर बुखार के मरीजों को दी गईं। जबकि इस सप्ताह की शुुरूआत में ही बुखार के मरीजों की संख्या पिछले हफ्ते के मुकाबले दस फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर दिन बंट रहीं बुखार की 11 हजार टैबलेट
अमरोहा। बुखार की दहशत के बीच लोग तप रहे हैं। हालातों को काबू करने में अस्पताल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। ओपीडी पर बुखार के मरीज 60 फीसदी से उपर हो गए हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी पर रोजाना औसतन 1200 लोगों को तीन दिन की बुखार की दवाई दी जा रही है। कुल मिलाकर रोजना लगभग 11 हजार पैरासिटामोल की गोलियों की खपत हो रही है।

क्षमता से डेढ़ गुने मरीज भर्ती
अमरोहा। बुखार के मरीजों की बढ़ी हुई तादात के सामने अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं। गुरुवार को 100 बेड के जिला अस्पताल में कुल 132 मरीज भर्ती थे। इनमें से 20 से ज्यादा को दवाई देकर भेज दिया गया। दूसरी ओर तीस बेड की सीएचसी पर भी मरीजों से बेड फुल होने के बाद बाकि मरीजों को दवाई देकर भेजना पड़ा। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में इस वक्त 60 फीसदी बुखार के हैं। जबकि बाकि मरीजों को डायरिया, टाइफाईड और वायरल के कारण भर्ती करना पड़ा है।


स्थितियों से निपटने को तैयार
अमरोहा। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि बुखार के मरीजों की संख्या बड़ी है। लेकिन अभी तक बुखार के संक्रामक रूप से फैलने की सूचना नहीं मिली है। विभाग हर तरह की स्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। खादर क्षेत्र में बुखार व अन्य बीमारियों से निपटने के लिए दस टीमें काम कर रही हैं। लोगों का चेकअप कर दवाई मुहैया कराई जा रही हैं। हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed