{"_id":"5b4a4ba14f1c1b4a748b4c4c","slug":"141531595681-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
बढ़ापुर। ग्राम हरबंशवाला से लापता गंगाराम की हुई मौत के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव हरबंशवाला निवासी मंगलवार से लापता ग्रामीण गंगाराम (35) पुत्र थन्ना सिंह का दो दिन बाद बुधवार की रात गांव से लगभग एक किमी दूर गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला था। शुक्रवार को मृतक के छोटे भाई जसवीर सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में कहा था कि उसका बड़ा भाई गंगाराम मंगलवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए गया था और घर वापस नहीं आया और अगले दिन गांव के लक्खा सिंह ने एक लाश के गन्ने के खेत में पड़े होने की सूचना दी जो शव गंगाराम का ही निकला। जसवीर ने तहरीर में अपने गांव के मान सिंह, जसवीर व रिंकू निवासी हरबंशवाला व राजू निवासी ग्राम मदपुरी समेत चार लोगों को एक साजिश के तहत उसके बड़े भाई की हत्या कर शव गन्ने के खेत में डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।