फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नियमित योग करें, रोगों से दूर रहें

नियमित योग करें, रोगों से दूर रहें

Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नियमित योग करें, रोगों से दूर रहें
नियमित योग करें, रोगों से दूर रहें
विज्ञापन

धामपुर। विश्व योग दिवस पर कई शिक्षण संस्थाओं की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाभ्यास में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
आरएसएस की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग कर योगासन किए। मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर, पतंजलि योग समिति, एनसीसी कैडेट्स की ओर से विद्या मंदिर में योगाभ्यास कराया गया। शुगर मिल के स्पोर्ट्स कांपलेक्स पार्क में प्रात: 6.30 बजे सुमित शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न आसनों, प्राणायाम, ध्यान और पावर एक्सरसाइज का अभ्यास कराया गया। मिल के श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों को सीखा। जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने बताया कि प्राचीन काल में रोगों का इलाज योगा के माध्यम से ही हो जाता था। आजकल जो लोग नियमित रूप में आसनों, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम एवं ध्यान करते हैं, वे दूसरे लोगों की अपेक्षा शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त दुरुस्त रहते हैं। कार्यक्रम में सुदर्शन कुमार, सुधीर सिंह, कुलदीप शर्मा, सुरेश सक्सेना, जेपी गोस्वामी, पंकज जैन, जुल्फिकार, एसके गुप्ता, पीतम सिंह, नरेश कुमार, अजय पाल, सुनील नहटौरी, योगेंद्र, आरके द्विवेदी, राकेश, पुष्पा गुप्ता, संतोष, शैलजा, मोना आदि मौजूद रहे।

बहादरपुर चीनी मिल में विशाल योग शिविर आयोजित
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, द्वारिकेशपुरम में चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन हुआ। मिल के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व उनके परिवार के लोगों ने योगभ्यास किया। चीनी मिल के डॉ. वीर सिंह ने योग के विभिन्न विधियों के बारे में बताया, योगाभ्यास कराया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करना अति आवश्यक है। शिखर चंद, राजेंद्र कुमार जैन सरस्वती शिशु मंदिर अफजलगढ़ में योग शिक्षक प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने योगाभ्यास कराया। उष्ण योग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, उत्कट आसन, अर्द्ध कटि चक्रासन, वीरभद्रासन, वृक्षासन, पवन मुक्तासन, पश्चिमोत्तान आसन, प्राणायाम में भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, उज्जयी, उद्गीत, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। योगेेंद्र कुमार, मनोज कुमार, चरण सिंह, जय कुमार, त्रिलोक चंद, रमेश सिंह, कल्याण सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में जुटे सैकड़ों विद्यार्थी
अफजलगढ़/रहेड़।राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में कादराबाद, अफजलगढ़, आसफाबाद चमन, कासमपुरगढ़ी के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। योग शिक्षक राजीव शर्मा, गुणवंत सिंह ने योग कराए। राखी मेमोरियल विद्या निकेतन कन्या इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने योग का महत्व बताया। बीडीओ रोहिताश सिंह, सलीम अंसारी, डॉक्टर सुरेंद्र विश्नोई, संतोष सिंह प्रधानाचार्या, सुभाष गुप्ता, श्याम सिंह, देवेश सिंह, रोहिताश सिंह, अनिल कौशिक, अनिल कुमार, संजय कुमार, नितिन सिंह, आकाश गहलौत, राजेंद्र सिंह आदि रहे। कोतवाली में भी पुलिस स्टाफ को योग शिक्षक पुंडीर ने योगाभ्यास कराया। कार्यवाहक निरीक्षक दीपचंद्र ने पुलिस स्टाफ को योग के महत्व के बारे में बताया। उधर, रेहड़ थाना आवास परिसर, राजकीय नवरत्न इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज सादकपुर आदि के अलावा कई गांवों में योग शिविर लगाकर योगाभ्यास कराया गया। एसओ रमेश सिंह ने पुलिस कर्मियों को, इंटर कॉलेज रेहड़ में भूपेंद्र सिसौदिया, इंटर कॉलेज सादकपुर में राजकुमार गहलौत ने योगासन कराए। इस अवसर पर बीआर धीमान, विजेंद्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, आशीष कौशिक, सुरेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed