फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदाता बूथ नहीं बनाने पर गांववासियों ने किया प्रदर्शन

मतदाता बूथ नहीं बनाने पर गांववासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मतदाता बूथ नहीं बनाने पर गांववासियों ने किया प्रदर्शन
धामपुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मधुसूदनपुर उर्फ जलालपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान बूथ बनाने की मांग की लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामवासियों का कहना था कि जब लोकसभा व विधानसभा के लिए मतदान होता है तो उन्हें अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर गांव मोरना में बने बूथों पर वोट डालने जाना पड़ता है। ग्राम पंचायत के चुनाव में गांव दरियापुर में और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में हथाई अहीर में वोट डालने के लिए जाते है। नेता जब वोट मांगने आते हैं तो कहते हैं कि अगली बार गांव में मतदान बूथ बनवा देंगे। लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद वापिस लौटकर नहीं आते हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि यह गांव एससी जाति का है। गांव की शशि, ममता, पूनम, रामवीर, जयवीर, कमलनयन, ब्रह्मपाल सिंह, विजय, रामकुमार सैनी, शिवम कुमार ने बताया कि उनके गांव में 550 मतदाता है। जब ग्राम प्रधानी का चुनाव होता है तो मोरना गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी उन्हें अपने वाहनों से सम्मान सहित बैठाकर वोट डलवाने ले जाते हैं। लेकिन लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में उन्हें कोई वोट डालवाने के लिए नहीं लेकर जाता है। दूसरे पंचायत में बूथ होने के कारण उनके गांव का कभी कोई व्यक्ति चुनाव भी नहीं लड़ता है। इस बार उन्होंने गांव से बामुश्किल 50 वोटरों ने वोट डाले होंगे। बाकी ने वोट डालने में कोई दिलचस्पी नहीं ली।
विज्ञापन

-------------------
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर कई बूथों पर हंगामा
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कई गांव के बूथों पर भारी गड़बड़ी मिली। मोरना देवता इंटर कालेज के मतदान बूथ 214, 215, 216, 217 में अधिकांश मतदाता सूची से नाम गायब होने से लोग वोट नही डाल सके। गांव के कैलाशचंद शर्मा, घनश्याम सिंह, कैलाशचंद ने बताया कि जब वह जीवित हैं तो उनके नाम को मतदाता सूची से गायब क्यों किया गया। मारना के प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर दो अन्य सौलान और जलालपुर के मतदाताओं के भी वोट पड़ते हैं। लेकिन इन दोनों गांव से बूथ अधिक दूरी पर होने के कारण सौलान और जलालपुर के मतदाता चिलचिलाती धूप को देख वोट डालने नहीं गए। दरियापुर में के बूथ संख्या 210 और 211 पर ईवीएम के बार बार खराब होने पर वोट डालने में भारी दिक्कत हुई। गांव जोगीपुरा ठाकुर बाहुल्य गांव है, लेकिन प्राथमिक विद्यालय में बना बूथ 168 तपती धूप के कारण दोपहर में खाली पड़ा रहा। गांव रहटौली मुजाहिदपुर, आसरा खेड़ी, मुंडाखेड़ी, रामखेड़ी, नायक नंगला, अहीरपुर, दाहना, जयरामपुर, अमानतपुर, मकसूदपुर सहित कई गांव में मतदान ईवीएम खराब होने की वजह से घंटों बाद शुरू हो सका। मुजाहिदपुर के बूथ 205 पर तैनात पीठासीन अधिकारी शरीफ अहमद ने बताया कि ईवीएम की खराबी के बारे में उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को बताया, लेकिन दो घंटे तक ईवीएम ठीक नहीं की जा सकी। गांव जमालपुर में दलित व मुस्लिम समुदाय के लोगों की मतदान करने के लिए तपती धूप में भी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर सुनाई खरीखोटी
नूरपुर गन्ना सहकारी समिति में बने बूथ के बाहर गेट पर एमएलसी अशोक कटारिया जैसे ही पहुंचे तो वहां समर्थकों ने उन्हें बताया कि अभी कुछ देर पहले सपा प्रत्याशी नईमुल हसन समिति के बूथ पर आए थे। उन्होंने जबरन बूथ कैप्चरिंग कराई। बूथों पर तैनात अधिकारियों को भी लताड़ लगाई। जिससे अधिकारी तनाव में आ गए। समर्थकों की बात सुनकर अशोक कटारिया आग बबूूला हो गए। उन्होंने समर्थकों में जोश कहा कि यदि कोई बूथ कैप्चरिंग का प्रयास करे तो पुलिस को सूचना दें। कटारिया ने कहा कि ईवीएम तो उनके गांव हीमपुर पृथ्या की भी खराब है। मशीन की खराबी के कारण वह एक बजे तक अपना मत नहीं डाल सके।

------------------------------
कहीं कमल खिला तो कहीं तेज के साथ दौड़ी साइकिल
नूरपुर। विधानसभा उप चुनाव में वोटरों में खासा उत्साह नजर आया। भीषण गर्मी व रमजान होने के बाद भी मुस्लिम मतदाता खासकर मुस्लिम महिलाएं भारी तादात में वोट डालने के लिए बूथ तक पहुंची। मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर सुबह सात बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई। दोपहर 11 बजे तक इन बूथों पर जमकर मतदान हुआ। दोपहर को गर्मी अधिक होने के कारण मतदान की रफ्तार कम हुई, लेकिन चार बजे के बाद एक बार फिर से तेजी आई तथा मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकले। अब्दुल्लापुर दहाना, सैदपुर, अथाई अहीर, सुजातपुर टीकर आदि गांवों में निर्धारित समय छह बजे के बाद भी बूथों पर लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed