{"_id":"5ab7f12b4f1c1b54408b4de9","slug":"141522004267-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका ने शुरू किया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका ने शुरू किया सफाई अभियान
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख नालों की सफाई का अभियान शुरू
नजीबाबाद । नगरपालिका परिषद ने प्रमुख नालों की तल छट सफाई का अभियान शुरू किया है। प्रथम चरण में गुरुद्वारा पुलिया से रेलवे क्रॉसिंग पुलिया तक सफाई के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं।
नगरपालिका परिषद ने वर्षा से पूर्व नगर के प्रमुख नालों की तली तक सफाई के लिए अभियान शुरू किया गया। ताकि वर्षा के मौसम में नगर की जलनिकासी अवरुद्ध न हो। चेयरमैन सबिया निशात के निर्देशन में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक ने वार्ड सदस्य नदीम अहमद, वार्ड सदस्य शाहीन के प्रतिनिधि अमजद सिद्दीकी की उपस्थिति में सफाई अभियान शुरू हुआ। सफाई कर्मचारियों ने महीनों से नाले में जमा थर्माकोल के टुकड़े और गंदगी निकाली। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक शमशाद अहमद ने बताया कि प्रथम चरण में गुरुद्वारा पुलिया से बशीरपुर नहर तक नाले की तलछट सफाई के लिए जेसीबी मशीन व सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर से वर्षा जल निकासी के लिए नगर सीमा पर स्थित प्रमुख नालों की सफाई के साथ जल निकासी का रास्ता सुचारु होने के बाद नगर के प्रमुख नालों की तली तक सफाई के लिए कर्मचारी लगाए जाएंगे।