{"_id":"5a5118ea4f1c1b48198b547d","slug":"141515264234-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना का अधिकार, सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना का अधिकार, सेमिनार आयोजित
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना का अधिकार, सेमिनार आयोजित
फोटो- 06एनजेडबी02आर
नजीबाबाद । राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मो. उस्मान ने कहा कि हिंदुस्तान एक सेक्यूलर मुल्क है। सभी धर्मों को समान अधिकार हैं।
कासमियां इंटर कॉलेज में सूचना का अधिकार सेमिनार में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त हाफिज मो. उस्मान ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून जनता का अपना कानून है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का एक ऐसा मुल्क है जिसमें किसी भी धर्म और जाति का इंसान अपनी काबलियत से बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है। मुल्क में तरह-तरह की जबान, सोच, कल्चर और विचार हैं। सूचना के अधिकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय तक की जानकारी को आम आदमी की पहुंच के दायरे में रखा है। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार समाज और राष्ट्रहित में उपयोगी है।
विधायक हाजी तसलीम अहमद, प्रबंधक मो. अख्तर, अध्यक्ष इकराम अंसारी, प्रधानाचार्य महताब अहमद की उपस्थिति में सेमिनार में बोलते हुए उन्होंने लोगों से अधिकारों के साथ उन्होंने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र हित सोच को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से एकाग्र मन से शिक्षा लेने, समय का सदुपयोग करने और पड़ोसियों के मददगार बनने की सलाह दी। कासमियां इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता पर मनोहारी प्रस्तुति दी। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ ब्रजराज शर्मा, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी की उपस्थिति में नईम अहमद और महताब अहमद के संचालन में आयोजित सेमिनार में विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां एड., इकराम अंसारी, मो. अख्तर ने संबोधित किया। सेमिनार में मुस्लिम फंड के एमडी काजी इस्फारूलहक जकी, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी मो. आदिल, सरदार मोहम्मद, हाजी इश्तियाक अहमद, नवेद इकबाल, अमजद अली, रफीक अंसारी, शाहिद हुसैन, एजाजुलहक, अनीस सैफी उपस्थित थे।