{"_id":"5a2054a44f1c1b69678bf44f","slug":"141512068260-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने धामपुर वन विभाग की चौकी पर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने धामपुर वन विभाग की चौकी पर किया धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। भाकियू की जिला इकाई के आह्वान पर किसानों ने धामपुर रेंज की वन विभाग की चौकी पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने रेंजर प्रताप सिंह सैनी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेताया है कि यदि विभाग के अधिकारियों ने धामपुर क्षेत्र के गांव रैनी और अफजलगढ़ के गांव के रानी नांगल के लोगों को बेदखली के नोटिस जारी किए गए तो अधिकारियों का घेराव होगा। इन गांवों में किसी ने भी वन विभाग की जमीन पर कब्जा नहीं कर रखा है, फिर भी विभागीय अधिकारी बेदखली के नोटिस जारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कई गांवों के लोगों को अपने विभाग की जमीन बता कर उन्हें जमीन से बेदखल करने को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर पिछले आठ दिन से अफजलगढ़ भाकियू कार्यकर्ताओं ने अमानगढ़ रेंज की केहरीपुर वन चौकी पर तैनात अधिकारियों के खिलाफ धरना दे रखा है। दो दिन पहले एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ अर्चना सिंह किसानों के बीच वार्ता कर समस्या का निदान कराने को पहुंचे थे, पर वार्ता के विफल होने पर किसानों में और उबाल आ गया था। 27 नवंबर को संपन्न हुई वार्ता में भाकियू के जिलाध्यक्ष ने विफल होने पर जिले की सभी वन चौकियों पर किसानों से धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया किया था। बृहस्पतिवार को किसानों ने धामपुर वन चौकी पर पहुंच कर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि धामपुर में भी वन विभाग के अधिकारी जबरन किसानों को परेशान कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, हरिराज सिंह जाट, राजेंद्र शर्मा, दुष्यंत राणा, पुरषोत्तम सिंह, नरेंद्र कुमार, कावेंद्र, नैपाल सिंह, पदम सिंह, कुवरपाल सिंह, राकेश कुमार, रघुवीर सिंह जाट, रामकुमार रहे। संचालन तहसील महासचिव हरिराज सिंह ने किया।