फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों की पंचायत में उठा बिजली की बढ़ी दरों का मुद्दा

किसानों की पंचायत में उठा बिजली की बढ़ी दरों का मुद्दा

Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
किसानों की पंचायत में उठा बिजली की बढ़ी दरों का मुद्दा
बिजनौर। भाकियू की पंचायत में बिजली के बढ़े दामों सहित किसानों की अनेक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बिजली के बढ़े दामों के विरोध में 30 अगस्त को मेरठ में एमडी कार्यालय का घेराव करने का एलान किया गया। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर चार सितंबर को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गन्ना समिति कार्यालय पर हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सभी सरकारें किसानों के साथ छल कर रही हैं। घोषणा के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है और बिजली की दरों में अंधाधुंध वृद्धि की गई है। पंचायत के बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार को सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना का प्रीमियम किसानों से न लेकर सरकार द्वारा वहन करने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, सभी किसानों का कर्ज पूर्णत: माफ करने, रंगराजन कमेटी की सिफारिश लागू न करने, बिलाई शुगर मिल पर बकाए का ब्याज सहित भुगतान कराने, गन्ना सप्लाई पर्ची वितरण का अधिकार समितियों को देने, मिलों से निकलने वाली प्रेस मड किसानों को दिलाने, यूकेलिप्टस व पॉपूलर को नगदी फसल मानते हुए बिना परमिशन काटने व बेचने का अधिकार देने, नहरों में पानी छुड़ाने तथा फुंके हुए ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलवाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर चार सितंबर को कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह व संचालन महासचिव कुलदीप सिंह ने किया। पंचायत में खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। पंचायत में विनोद परमार, अतुल, अवनीश, दिनेश, वीर सिंह, देवदत्त शर्मा, नरदेव सिंह, बलराम सिंह, पुरूषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed