{"_id":"598a0d9d4f1c1b9c0e8b47b4","slug":"141502219677-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन पटरी से उतरने से दो पैसेंजर ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन पटरी से उतरने से दो पैसेंजर ट्रेन प्रभावित
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शंटिंग के समय इंजन पटरी से उतरा, ट्रेनें प्रभावित
नजीबाबाद। शंटिंग करते समय इंजन के पहिये पटरी से उतर गए। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। कंट्रोल को सूचना देने पर रेलवे के मंडलीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इससे दो पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुईं।
गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन का रैक लेकर इंजन यार्ड लाइन जा रहा था। इंजन के आगे कोच लगे थे। पूरे कोच निकलने के बाद अचानक इंजन के पहिये पटरी से उतर गए। चालक ने तत्काल इंजन रोक दिया। स्टेेशन की सूचना पर मुरादाबाद से डीएससी वन पारितोष गौतम, एडीआरएम संजीव मिश्रा रेस्क्यू टीम के साथ नजीबाबाद पहुंचे। सीडीएमई जितेंद्र कुमार, एडीईएन करनप्रीत सिंह, एसएस अजित सिंह, कैरिज एंड वैगन प्रभारी शीशपाल सिंह, पीडब्लूआई केएल वर्मा की उपस्थिति में लगभग चार घंटे बाद इंजन को पटरी पर रखा गया। यार्ड लाइन ब्लॉक होने से दो पैसेंजर ट्रेनों के कोच समय से बाहर नहीं लाए जा सके। इससे नजीबाबाद-गजरौला और कोटद्वार पैसेंजर ट्रेनें लगभग डेढ़ घंटे विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। रेल पथ विभाग ने हाल ही में यार्ड लाइन का ट्रैक डाला था। विभाग का कहना है कि मिट्टी धंसने के कारण घटना घटी। ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई है।