फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   13370 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 13370 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 12 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
13370 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में 13370 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 हजार 370 वादों का निस्तारण किया गया। दस लाख 40 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। 17 करोड़ 42 लाख 58 हजार 128 रुपये की समझौता धनराशि दिलाई गई।

प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता के अनुसार जिला जज अतुल कुमार गुप्ता के निर्देशन में लगी लोक अदालत में जिला जज ने पांच वादों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायधीश संजीव पांडेय ने एक लाख 74 हजार 500 रुपये की समझौता राशि दिलाई। अतिरिक्त प्रधान न्यायधीश चित्रा सिंह ने 39 वादों का निस्तारण करके 14 लाख 18 हजार 700 रुपये की धनराशि दिलाई। मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार ने 71 वादों का निस्तारण करते हुए तीन करोड़ 39 लाख एक हजार रुपये की धनराशि दुर्घटना से पीड़ित परिवारों को दिलाई। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने 680 वादों का निस्तारण करते हुए तीन लाख एक हजार 340 रुपये, एसीजेएम शारिब अली ने 547 वादों में 22 हजार 540, अपर सिविल जज सीडी अभिनव यादव ने 405 वादों में 58 हजार 250 रुपये, अपर सिविल जज सीडी अनीसा ने 182 वादों में 28 हजार 200, एसीजेएम शोभित बंसल ने 117 वादों में 22 हजार 800, सिविल जज सीडी फास्ट ट्रैक कोर्ट नीलम सरोज ने 38 वादों में 31 हजार 500 रुपये की जुर्माना धनराशि वसूली। एसीजेएम नगीना अमोद कांत ने 208 वादों में 72 हजार 630, सिविल जज जेडी नगीना देवेंद्र कुमार ने 501 वादों में आठ लाख दो हजार 489 रुपये समझौता धनराशि दिलाई एवं एक लाख 62 हजार 260 रुपये का जुर्माना वसूला। सिविल जज जेडी अखिल कुमार ने 673 वादों में एक लाख 21 हजार 400 रुपये, सिविल जज जेडी नजीबाबाद इंदू रानी ने 263 वादों में 31 हजार 750, सिविल जज जेडी चांदपुर निपेंद्र कुमार ने 567 वादों में 77 हजार 700 रुपये, अपर सिविल जज जेडी नगीना अरूण गौतम ने 98 वादों में 20 हजार 680 रुपये, अपर सिविल जज नगीना अंकिता सिंह ने 140 वादों में 58 हजार 50 रुपये की जुर्माना धनराशि वसूली। डीएम के निर्देशन में राजस्व अदालतों में सात हजार 600 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक रिकवरी के 793 वादों में 11 करोड़ 92 लाख 82 हजार 649 रुपये की समझौता राशि वसूली गई। उपभोक्ता फोरम ने 13 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed