फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रंग एकादशी

रंग एकादशी

Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
रंग एकादशी
रंग एकादशी का जुलूस निकला
विज्ञापन

नगीना। नगर में द्वादशी के रंग का जुलूस ढोल नगाड़े व डीजे पर डांस करते हुए युवाओं ने धूमधाम से निकाला। जुलूस में गुलाल और गीले रंग का जमकर प्रयोग किया गया। जुलूस मंदिर मुक्तेश्वरनाथ पर मंदिर के पुजारी विपिन चंद्र त्रिपाठी के द्वारा मंदिर कमेटी व जुलूसों के आयोजक लाला हरि गोपाल सोनू, वार्ड सभासद गोपाल शर्मा, सौरभ मित्तल, पंडित अजय, बर्फानी सेवा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना तथा तिलक उत्सव के बाद प्रारंभ हुआ। जुलूस नगर की मुख्य मार्ग से होता हुआ पहले मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर पर दोपहर तीन बजे पहुंचा। वहां से इसी मार्ग से होता हुआ वापस नगर के मुख्य मार्ग से होकर रेलवे स्टेशन के चौराहे पर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जुलूस में युवाओं ने जमकर रंग और गुलाल बिखेरा और एक-दूसरे के गुलाल लगाकर आपस में गले मिले। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

जुलूस में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
हल्दौर। नगर में रंग एकादशी का त्योहार नगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया और जुलूस निकालकर लोगों ने एक दूसरे के गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

पोखर बाजार में रंग एकादशी महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे श्री राधे कृष्णा सामाजिक विकास सोसायटी (रजि.) द्वारा पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में शहीद वीर जवान व गोवा के भाजपा मुख्य मंत्री मनोहर पारिकर के निधन पर कमेटी अध्यक्ष डाक्टर निर्देश कुमार चौहान, पालिका अध्यक्ष अमर सिंह आदि नगरवासियों ने दो मिनट का मौन धारण कर किया। जुलूस में भारत माता, मां काली, राधा कृष्ण, शिव-पार्वती, होलिका,भक्त प्रहलाद आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस मुख्य मार्गों सेे होकर यथास्थान पर शांतिमय ढंग से समापन हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुुुलूस में भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा मुस्तैद रहे। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एकादशी व होली की एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। जुुुलूस मेें हरीश शर्मा, मनोहर धीमान, पालिका सभासद सतवेंद्र सिंह गुजराल, गुलफाम फरीदी, हिरदेश कुमार चौहान, भूपेंद्र चौधरी, चौधरी गौरव कुमार, आनंद सैनी आदि मौजूद रहेे। कार्यक्रम का संचालन रघुराज सिंह नागर ने किया व कार्यक्रम संयोजक केके चंद्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed