{"_id":"5c7d72aabdec2213f754d9e8","slug":"131551725226-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जीव-जंतु संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जीव-जंतु संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पर्यावरण संतुलन के लिए जीवों का संरक्षण जरूरी’
रायपुर सादाता/नजीबाबाद। विश्व जीव-जंतु संरक्षण दिवस पर रायपुर सादात में संगोष्ठी आयोजित हुई। डीएफओ अखिलेश चंद मिश्रा ने पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए जीव-जंतुओं का संरक्षण करने की सलाह दी।
रायपुर सादात में राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि डीएफओ अखिलेश चंद मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में शुद्ध हवा, पानी और वृक्षों के साथ जीव-जंतुओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वन्य जीवों की हत्या और वन संपदा का दोहन किया जा रहा है। विभाग समय-समय पर ऐसे असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कर कार्रवाई करता है। लेकिन मनुष्य को स्वयं इस बात को समझना होगा कि जीव-जंतुओं के संरक्षण के बिना हमारा जीवन भी सुरक्षित नहीं है।
पवन भारद्वाज ने कहा कि जनपद बिजनौर में नजीबाबाद वन प्रभाग पर 34000 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। वन क्षेत्र हाथी कॉरिडोर और टाइगर रिजर्व है। नजीबाबाद वन प्रभाग में 8 टाइगर होने की सूचना है, इनकी रक्षा-सुरक्षा करने में वन विभाग का नागरिक सहयोग करें।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार वनों के दोहन और अवैध खनन के प्रति गंभीर है। यदि कोई शिकायत किसी के विरुद्ध मिलती है तो भाजपा संगठन के माध्यम से उसे प्रदेश एवं केंद्र को भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएगा। संजय विश्वकर्मा के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. नितेश सेन, वीरेंद्र सिंह, बाबू सिंह चौहान, पवन भारद्वाज, संजीव कुमार, सरदार बलिहार सिंह, अरविंद शर्मा, आदिल राणा, राकेश कुमार, अरविंद प्रजापति, रक्षपाल सिंह आदि मौजूद रहे।