{"_id":"5bef0c8ebdec2269b4446580","slug":"131542392974-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय अधिवेशन में सम्मानित होंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय अधिवेशन में सम्मानित होंगे मेधावी
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 को जनपदीय अधिवेशन में सम्मानित होंगे मेधावी
बिजनौर । सितंबर माह में मनाए गए हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत अव्वल रहे जिले के प्रतिभागियों को 29 नवंबर को जनपदीय अधिवेशन में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक संवर्ग में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र प्रकाश भटनागर के अनुसार महासंघ की ओर से सितंबर माह में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। प्रतियोगिता में दो संवर्गों में कराई गई। पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 29 नवंबर को जनपदीय अधिवेशन में सम्मानित किया जाएगा। घोषित परिणाम के अनुसार प्राथमिक संवर्ग से सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर की कक्षा पांचवीं की शताक्षी शर्मा ने प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर फीना के प्राशु राजपूत ने द्वितीय, सरस्वती शिशु मंदिर बिजनौर की कक्षा चतुर्थ की विधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पूर्व माध्यमिक संवर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा सात के देवांश चौधरी प्रथम, लाला मग्घूशरण सरस्वती शिशु मंदिर विद्या निकेतन नजीबाबाद की रूमा द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर की कक्षा छह की कौशिकी चौहान ने तृतीय स्थान पर रहे।