फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आयुर्वेद चिकित्सालयों की होगी कायापलट

आयुर्वेद चिकित्सालयों की होगी कायापलट

Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सालयों की होगी कायापलट
आयुर्वेद चिकित्सालयों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के आयुर्वेदिक अस्पताल का जल्द ही कायाकल्प होना वाला है। इन अस्पतालों को जीर्णोद्धार के लिए विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इस साल के अंत तक इन अस्पतालों में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।

जिले में कुल 20 आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। इनमें बिजनौर, अफजलगढ़, धामपुर, हरेवली, उदयपुर, चकराजमल, बेगराजपुर, फतेहपुर (आंकू), कोटकादर, चांदपुर, पैजनियां, मंडावर, किरतपुर, बरुकी, भोगली, भागूवाला, मोहम्मदपुर राजौरी, नरावली, जटपुरा महावतपुर, गंज दारानगर शामिल हैं। इन अस्पतालों में फिलहाल मेन्युअली ही सारा कार्य किया जाता है। साथ ही भवन भी काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं। कुछ अस्पताल तो बिल्कुल खंडहर बन चुके हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों को जीवन प्रदान कर उनकी काया पलट करने के प्रति विभाग चिंतित दिखाई देने लगा है। इस साल के अंत तक अस्पतालों में जीर्ण-क्षीर्ण पड़े भवनों का निर्माण, कंप्यूटर लगाने तथा बिजली, पानी आदि की व्यवस्था करने सहित जीर्णोद्धार के लिए अनेक कार्य शुरू करा दिये जाएंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी इसमपाल सिंह ने बताया कि इस साल के अंत तक अस्पतालों में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। लखनऊ में हुई मीटिंग में उन्होंने ये बात विभागीय अधिकारियों के सामने अपने जनपद अस्पतालों में सुधार की बात रखी थी। इस विभागीय सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed