फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामगंगा बांध का जलस्तर 347.447 मी टर हुआ

रामगंगा बांध का जलस्तर 347.447 मी टर हुआ

Sat, 01 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा बांध का जलस्तर 347.447 मी टर हुआ
पहाड़ों की बारिश से रामगंगा बांध में बढ़ा पानी
विज्ञापन

कालागढ़। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा बांध के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। बांध का जलस्तर शुक्रवार को सांयकाल 347.447 मीटर हो गया था।
कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध का जलस्तर पहाड़ो पर हो रही बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह छह बजे बांध का जलस्तर 347 मीटर हो गया था। दोपहर बाद जलस्तर 347.447 मीटर हो गया। पहाड़ो पर बारिश काफी हो रही है। सबसे अधिक बारिश इस बार लैंसडोन की पहाड़ियों पर हो रही है, जिससे बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। दूसरी ओर कालागढ़ में बृहस्पतिवार की शाम से हुई बारिश के कारण नई बस्ती में नवनिर्मित खड़ंजा बैठ गया है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

--
रामगंगा बांध प्रशासन की तैयारियां पूरी
बांध के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का कहना है कि बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। जलाशय में आने वाले पानी पर पूरी तरह से नजर है। कालागढ़ के नियंत्रण कक्ष में रानीखेत, मारचूला, चौखुटिया, लैंसडोन, नौला आदि से नदी का जलस्तर लिया जा रहा है। बांध के नियंत्रण कक्ष में अधीनस्थ अधिकारी तैनात हैं। बांध का जलस्तर 365 मीटर पर खतरे के निशान पर पहुंचता है। किसी तरह की परेशानी न हो व मैदानी इलाके को बाढ़ से न जूझना पड़े इसके लिए विभाग के नियमों के अनुसार जलाशय में 355 मीटर पानी होने पर उसकी निकासी अधिक बारिश होने की स्थिति में की जाएगी। इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन व विभाग को पहले ही सूचना दी जाएगी। इसके अलावा जून में ही प्रशासन को सचेत किया जा चुका है कि नदी के बहाव क्षेत्र में आवश्यकता होने पर पानी की निकासी की जा सकती है। प्रशासन पहले ही बचाव कार्य कर लें। यूपी के सात जनपद बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फरूर्खाबाद, शाहजहांपुर, जेपीनगर को जून में ही चेतावनी जारी कर दी गई थी। हालांकि अभी बांध से पानी की निकासी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed