{"_id":"5b6de48a4f1c1bab7d8b783d","slug":"131533928586-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में होंगी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में होंगी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को स्टेडियम में होंगी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं
बिजनौर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल विभाग एवं रोटरी क्लब बिजनौर की ओर से विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 11 अगस्त को जिला खेल कार्यालय में संपर्क करें।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह के अनुसार छह किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ 15 अगस्त की सुबह नौ बजे रावली रोड़ पर पैट्रोल पंप वाले तिराहे से शुरु होकर वापस वहीं पर आकर संपन्न होगी। पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ 09:45 बजे से, पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ 09:55 बजे, महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ 10:05 बजे, महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ 10:15 बजे, अंडर-12 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ 10:25 बजे, बालिका वर्ग की दौड़ 10:35 बजे, 100 मीटर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समस्त विभाग पुरुष वर्ग की दौड़ 10:45 बजे, ट्राई साईकिल दौड़ सुबह 10:55 बजे से नेहरु स्टेडियम में होंगी। जयवीर सिंह के मुताबिक अंडर-12 ग्रुप वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत आयु प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय बिजनौर द्वारा तथा अन्य एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को रोटरी क्लब बिजनौर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।